Ads for Indians

Kranti लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Kranti लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

बुधवार, 30 जून 2010

क्रांति

हरिराम: क्रांति क्या है गुरुदेव ?
गुरु: क्रांति एक चिड़िया का नाम है हरिराम.
हरिराम: वह कहाँ रहती है गुरुदेव ?
गुरु: वह चतुर लोगों कि जुबान पर और सरल लोगों के दिल में.
हरिराम: चतुर लोग उसका क्या करते है ?
गुरु: चतुर लोग उसकी प्रशंसा करते है, उसके गीत गातें है और समय आ जाने पर उसे चबा जातें है.
हरिराम: और सरल लोग उसका क्या करतें है ?
गुरु: वह उनके हाथ कभी नहीं आती.
असगर वजाहत
(उद्भावना के अगस्त 2004 के अंक में प्रकाशित )